सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मैं मच्छर संग हास्य करूंगा

 
आज का दिन है सबसे भारी , काटेगा मच्छर कर लो तैयारी
खिड़की डोर खुले हैं सारे , वाह वाह क्या हवा सुहानी
कोना कोना धूल उड़ाए आंधी बवंडर लेकर आए
आज तो अपनी शामत आई मच्छर धीरे धीरे टपके
बर्तन धोए खाना पकाए मईया बोली हाय री दईया
मच्छर अब ये कहां से आए डोर खुला हमलावर आए
गुस्से में हो आग बबूला , पिटे दनादन दीदी भैया
मैं छोटा बचकर जा दुबका, मईया के आंचल जा लिपटा
मुझे दुलारे एक हाथ से दूजे हाथ में डंडा उठाए
छिपकर आंचल से मैं देखूं दीदी भैया की खूब पिटाई
सोचा क्यों ये रोब जमाते मैं छोटा हूं तो मुझे डराते
मैने भी तरकीब निकाला , रोज खुले खिड़की दरवाजा
मईया इनको पीट पीट कर मच्छर जैसा सबक सिखाए
आओ मच्छर राजा आओ झुंड बनाकर इन्हे सताओ
 मैं खोलूंगा रोज दरवाजा मच्छर मित्र सभी आ जाओ
बारिश में तुम ढेरो आना अपनी टोली साथ ले आना
मैं आने का निमंत्रण दूंगा संध्या ढले चुपके से कहूंगा
मईया मईया देखो भैया आज गए हैं सैर सपाटा
डेंगू मलेरिया से ना  डरूंगा पूरे कपड़े पहना करूंगा
छोटा हूं सब लाड करेंगे मैं मच्छर संग हास्य करूंगा।



टिप्पणियाँ