एक बिंदु से प्रारम्भ हुई मैं , एक बिंदु पर खत्म हुई वो प्रकाश पुंज था मुझमें मैने , अलौकिक दीदार किया तन की शिथिल अवस्था थी , स्वप्नावस्था आभास हुआ भारी उत्सव के क्रीड़ा में रंगमंच रोमांच भरा रही तटस्थ रंगीन फ़िजा से , हलचल मन में नूतन था दैवीय आदेश की अवहेलना , तनिक ना मन मे ईष्र्या था आहत थी छण भर घटना से , मुझे आदेश निरन्तर था अन्तस् ने अभिलाषाओं संग, तुमसे एक आदेश लिया अट्हास भरे इस रंगमंच से , तेरे संग हो दूर चलूँ मैं , मेरी रुदन, अन्तस् की पीड़ा, तुमने जान उचित ठहराया ज्यों ही अपने हृदय लगाया , भारी दुविधा दूर हुई तनिक रही ना सुध बुध तन की , जीवित मुक्ति जान गई।। गायत्री शर्मा
शब्द गुँजन में आप सभी पाठकगणों का हार्दिक स्वागत है । यहाँ प्रकाशित समस्त लेख , कहानी, कविता, मुक्तक, गीत, आध्यात्मिक अभिव्यक्ति , मनोविज्ञान , परामनोविज्ञान आदि समस्त शाखों से जुड़े तथ्य , रहस्य , मेरी स्वरचित स्वतन्त्र अभिव्यक्ति है जिस पर मेरा मौलिक अधिकार है। अतः पाठकों से निवेदन है कि किसी भी तरह कंटेंट्स को तोड़ मरोड़कर अन्यत्र पेश ना करें । अन्यथा दोषी पाए जाने पर कॉपीराइट एक्ट के तहत आप पर कार्यवाही की जाएगी । गुंजन अभिव्यक्ति को अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आप सभी का धन्यवाद!!