जाओ अपने देश मगर मेरे भारत को ना भूल जाना
इसकी मिट्टी की खुशबू सहयोग प्यार दिल में रखना
मॉरिशस इतिहास जुड़ा भारत से नहीं तटस्थ रहा
प्रभु राम मारीच को फेंके वो देश मॉरिशस नाम पड़ा ।।
धर्म संस्कृति रीति रिवाजें दोनो ही समानांतर है
ऐसा कौन सा देश अछूता लघु भारत का नजारा ना है
माना कि अंग्रेजी हुकूमत से हम त्राहिमाम थे कल
किंतु विकसित तकनीकी में केंद्र देशों से ना कमतर है ।।
भारत मेरा अंग्रेजों का उपनिवेशी साम्राज्य बना
इसकी कुदरती उपजती मिट्टी सोने का खान बना
देख समृद्धि दुश्मन देशों को खलबली मची भारी
सोने की चिड़िया को जकड़े जंजीरों में बांध दिया
आज़ हमारा देश भी विकसित वीटो पावर में होता
फिर भी वैज्ञानिक तकनीकी में बलशाली है देश मेरा ।।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें