जीवन एक पहेली है जिसमें सतरंगा बचपन है
खेल कूद की उम्र ये कैसी नासमझी की कहानी है
जीवन एक पहेली है...
बुलबुला पानी जैसी जवानी इतराने की उम्र निराली
दिन ढलते ढल जाना है जीवन एक पहेली है...
वृद्धावस्था की ये कहानी घर घर की मजबूरी है
शाख से पत्ता टूट गया अब मुर्झाने की बारी है
जीवन एक पहेली है...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें