पॉलिटिक्स पॉलिटिक्स पॉलिटिक्स
जिधर देखो उधर पॉलिटिक्स
ओह ये क्या स्कूल में पॉलिटिक्स प्रशासन में पॉलिटिक्स
नेताओं में पॉलिटिक्स , घर घर में पॉलिटिक्स
दौलत के लिए बेटे का पॉलिटिक्स ,
बूढे माँ बाप को तीर्थ यात्रा भेजने का पॉलिटिक्स
हर रोज बने नई योजनाएँ ,ओह ! रिश्तो में भी पॉलिटिक्स
अब क्या कहें लगता है जैसे षङ्यंत्र है पॉलिटिक्स
नहीं ये कहना गलत होगा.....
जिंदा है हर दिल में एक अच्छा इंसान
जुल्म के खिलाफ जो करे इंसानियत की बात
हर क्षेत्र में होते हैं बेहतर से बेहतर इंसान
गलत नही है राजनीति गलत नहीं षङयंत्र
राष्ट्र हित के लिए किया गया हो गर कोई षङ्यंत्र
जुल्म को मात देने का ,दुश्मन को परास्त करने का !
समझ गए हम राजनीति समझ गए षड़यंत्र
हर पहलू से देखें तो यह केवल षङयंत्र नही ,
जीने की "कला" है राजनीति।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें