आशाएँ एक नई उमंग संग
जीवन में रंग भरना चाहे
अपूर्ण प्रतीत हों मेरे सपने
उन सपनों को साकार करे
हर पल कोई साथ निभाए
अदृश्य रूप में विश्वास बनकर
जिसके सहारे हर एक
राही मंजिल को पा जाए
आशाएं एक नई उमंग ....
उस लीलाधार की महिमा को
कोई बिरला ही पहचाने
जो दुखों की बदली हटा दे
दुश्मन को जो हितैषी बना दे
विश्वास बनाए रखनाउसपर
जो अंग संग परछाई बनकर
हर पल साथ निभाए
आशाएं एक नई उमंग.....
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें