जो महसूस करता है दिल मेरा
वो एहसास मैं लिख दूं
पल दो पल के लमहों को पन्नो में लिख दूं
स्मृतिपटल पर उकरे भावो को लिख दूं
ऐसा कोई जतन कहां तेरी खुबियां लिखूं
सुर भी तू संगीत भी संगम तेरा लिख दूं
त्रिवेणी की धाराओ में एकत्व को लिख दूं
शब्दों की सीमा तोङकर अंतस भाव लिख दूं
तेरी ताकत के आगे नतमस्तक ये जहां लिखूं
तूं बेमिसाल है इस जहां मे दरिया सा दिल तेरा लिखूं
ये औकात तो मेरी नहीं तेरे विस्तार को लिखूं
जहां के कण -2 में तेरा नाम लिख दूं
तुझे उन नेक फरिश्तो में खास लिखूं
इंसानियत के खातिर मरने वालो के लिए
तेरी रहमतों का सुंदर पैगाम लिख दूं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें