राजनीति का जादू देखो करदे सबकी नींद हराम
खेल दिखाए नेता लोग जनता बिचारी हुई बावली
देखो गली में जादूगर आया करतब दिखाकर खूब लुभाया
जिसनें जितना अच्छा खेला सबसे ज्यादा उसनें लूटा
अरे मुर्खों कुछ तुम भी सोचो भैंस नहीं है अक्ल बङी है
जादू की छङी इन्हे ना समझो पासा कब ये उल्टा कर दें
ना तुम जानो ना हम जानें कोई ना जाने काला जादू
कश्मीर हो चाहे पाक विवाद देश में हो गर आंतरिक कलेश
जादू की छङी को तुरंत घुमाओ हो गइ समस्या सब छू मंतर
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें