सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मुश्किल राहों की सौगातें

 

कठिन मेरी उन राहों को तुम सरल कभी मत करना

बस इतनी शक्ति मुझे देना मैं कठिन परिश्रम के द्वारा

आशीश तुम्हारा पाकर उन राहों पर चल पाऊँ

माना कि बहुत कठिन जीवन हर पल प्रतिक्षण मुश्किल पल है

पर सुख दुख आना जाना है गीता का सार यही है

इस सार को समझ सकूं मैं बस इतनी शक्ति मुझे देना

आखिर इन राहों पर चलकर बिरले ही महापुरूष कहलाया!


टिप्पणियाँ