स्वतंत्र है स्वतंत्र हैं हम पूर्ण गणतंत्र हैं
मां भारती की आन बान शान को सलाम है
दुश्मनों का सीना चीरें वीर मेरे देश के
चट्टानों से इरादों को नमन है नमन है
राष्ट्रवाद लोकमत एकस्वर आजादी
अन्य कुछ चाह नहीं आजादी ही चाहिए
भारतीय सेना दल बल अस्त्र शस्त्र सज्जित
पृष्ठ इतिहास के नवीन है नवीन है
अमर जवानों की शहाद्तों को याद करें
गणतंत्र महापर्व उत्सव जरूरी है
देश का कानून हो हर नागरिक स्वतंत्र हों
कुशासित हुकूमत ओ फिरंगियों धिक्कार है
कैसे भूल जाएं हम वीर राष्ट्र भक्तों को
इन्ही से इस देश में दिवाली ईद होली है
नमन है नमन है स्वराज्य महापर्व है
पुनः पुनः मां भारती के वीरों को नमन है।।
शब्द गुँजन में आप सभी पाठकगणों का हार्दिक स्वागत है । यहाँ प्रकाशित समस्त लेख , कहानी, कविता, मुक्तक, गीत, आध्यात्मिक अभिव्यक्ति , मनोविज्ञान , परामनोविज्ञान आदि समस्त शाखों से जुड़े तथ्य , रहस्य , मेरी स्वरचित स्वतन्त्र अभिव्यक्ति है जिस पर मेरा मौलिक अधिकार है। अतः पाठकों से निवेदन है कि किसी भी तरह कंटेंट्स को तोड़ मरोड़कर अन्यत्र पेश ना करें । अन्यथा दोषी पाए जाने पर कॉपीराइट एक्ट के तहत आप पर कार्यवाही की जाएगी । गुंजन अभिव्यक्ति को अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आप सभी का धन्यवाद!!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें