दो पार्टियों में जंग
भ्रष्टाचार घोटालों से
दोनो ही बदनाम हुई
किसे चुने हम
किसे हटाएँ
जनता के लिए पहेली थी
पर लोगों की इच्छाएँ थी
ब्रिटिश राज का खात्मा हो
हर दिन नए मुद्दे निकले
एक परास्त दूसरा विजयी
दोयम दर्जा पाने वाली केन्द्र में
अब मुखरित हुई
भारत के इतिहास में आज
नए अध्याय का श्रीगणेश हुआ
झूम उठा है पूरा देश
सुना है भ्रष्टाचार का अंत होगा
नई सरकार का आह्वान है
केंद्र पक्ष के दोषी नेताओं को
अब नहीं बक्शा जाएगा
सुशासन को लाना है अब
प्रशासन तंत्र मजबूत होगा
नई नई योजनाएँ बनेंगी
हर भारतवासी समृद्ध होगा
मिटते हुए अपने गौरव को
भारत पुन: प्राप्त करेगा
जहाँ ङाल ङाल पर सोने की
चिङिया करती है बसेरा
वो भारत देश है मेरा
जो रह गया सपना अधूरा
यह मधुर स्वर चरितार्थ होगा
क्या सचमुच अब ........? ? ?
भारत का नवनिर्माण होगा!!
गायत्री शर्मा
शब्द गुँजन में आप सभी पाठकगणों का हार्दिक स्वागत है । यहाँ प्रकाशित समस्त लेख , कहानी, कविता, मुक्तक, गीत, आध्यात्मिक अभिव्यक्ति , मनोविज्ञान , परामनोविज्ञान आदि समस्त शाखों से जुड़े तथ्य , रहस्य , मेरी स्वरचित स्वतन्त्र अभिव्यक्ति है जिस पर मेरा मौलिक अधिकार है। अतः पाठकों से निवेदन है कि किसी भी तरह कंटेंट्स को तोड़ मरोड़कर अन्यत्र पेश ना करें । अन्यथा दोषी पाए जाने पर कॉपीराइट एक्ट के तहत आप पर कार्यवाही की जाएगी । गुंजन अभिव्यक्ति को अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आप सभी का धन्यवाद!!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें