वोट की राजनीति से उपर उठकर जरा देश की हालात को देखो
जनता के विश्वास को कैसे
मजबूत करोगे तुम
पाकिस्तानी हूकूमत को
अब धूल चटाने की बारी है
भारत की विदेश नीति में
शांतिपूर्ण मतभेद मिटाना
सहनशील
सह अस्तित्व पर चलना
पाकिस्तानियों को लगता है
ये कमजोरी हमारी है
जिस दिन सहनशीलता खो देगा भारत
अस्तित्व तुम्हारा मिट जाएगा
नहीं चाहते तृतीय विश्व युद्ध
नहीं चाहते विध्वंसक युद्ध हम
विकासशील से विकसित देश बने
यही प्रयास हमारा है
लोकतांत्रिक देश हैं हम
अपनी मातृभूमि पर गर्व हमें
भारत माता के चार सिपाही
हिंदु मुस्लिम सिक्ख इसाई!
काश परिवर्तन का ये नाद
जो चहुँ दिशा में गूँज रहा
वोट के बाद ये थम ना जाए
आस हमारा टूट ना जाए
भूलकर अपने निजी स्वार्थ को
भारत को समृद्ध बनाओ!
गायत्री शर्मा

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें