मौत एक सुखद एहसास है
जिंदगी की हंसी शाम हैमौत का सफर दर्दनाक है
इस सफर का लुत्फ शानदार है
मौत एक सुखद एहसास है
जिंदगी से जिंदगी की दास्तां है
प्रारब्ध से अंत की यह किताब है
मौत को हंसकर गले लगाना
कांटो भरे सफर का गुलजार है
मौत एक सुखद एहसास है
मांगने से कुछ नहीं मिलता यहां
मौत से किसको एतराज है
जिन्हे मालूम है प्रारब्ध से अंत में मिलना
यह सफर उनके लिए कुछ खास है
मौत एक सुखद एहसास है
ख्वाबों की दुनिया को भुलाकर
अपने वजूद को खाक में मिलाना
एक अजनबी लोक में स्वत: सिमटकर
जहाँ से रूख्सत होने को बेकरार है
मौत एक सुखद एहसास है
जिंदगी की हंसी शाम है
गायत्री शर्मा

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें