सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भक्त के वश में है भगवान




भक्त के वश में हैं भगवान
***************
माता शबरी के अटूट प्रेम और निश्छल भक्ति की अनूठी मिसाल !
एक छोटा सा प्रयास किया है इस काव्य के माध्यम से यह बताने का कि भक्ति गर्व और उत्कृष्टता नही प्रेम और झुकाव का रास्ता है जिसमे तनिक भी संशय हो तो प्राणी भवसागर से छूट नहीं पाता ।

*भक्त के वश में हैं भगवान*
★★★★★★★★★★

भक्ति का रूप ले अनुपम धरा पर आज है उतरी,
मतंग आश्रम में आश्रय ले रही है मात वह शबरी।
थी वह इस बात से अज्ञात एक दिन राम आयेंगे,
है खोला भेद मुनिवर ने तुझे दर्शन दिखाएंँगे।

बिछाना दिन प्रतिदिन पुष्प प्रतीक्षा राम की करना,
जलाकर आस का दीपक नयन पथ पर सदा रखना।
चले सुरलोक को गुरुवर बताकर भेद ये मुनिवर,
देह को त्याग कर निकले परम गोलोक को मुनिवर।

किया है दृढ़ भक्ति का प्रतीक्षा दीर्घकालिक की,
उम्र के अंत तक तकती रही वह राह मालिक की।
जब आयेंगे श्री रघुवर यह जीवन धन्य जानूँगी,
चली जाऊंँगी इस दुनिया से नवधा भक्ति मानूँगी।

वो शबरी आंँख पथराई आस का पुष्प मुस्काया,
मतंग आश्रम के चारों ओर उजियारा ही है छाया।
योग के बल से बलवति था विहंगम दृश्य कुटिया का,
योग के तेज से रौशन समाधि दीप कुटिया का।

भीलनी ने पुष्प बेरों की है दिनचर्या कठिन पाली,
प्रातः प्रभु राम का स्मरण राममय भक्ति है डाली।
कहा शबरी को मंदबुद्धि वहांँ के ऋषि कुमारों ने,
अंततः भक्ति पागलपन की व्याख्या की है तारों ने।

राम आये पुष्प बिखरे शबरी के प्रेम हारों से,
पखारे पग प्रभु के आज उसने अश्रु धारों से।
भाव से हो विहल रघुवर आज तो प्रेम से हारे,
प्रेम कहते हैं इसको देख लो ओ मेरे अनुज प्यारे।

अंततः प्रभु को ऋषियों का तोड़ना गर्व भी था तब,
कहा पंपासरोवर जल है दूषित यहांँ चरण डालें सब।
प्रभु ने जब चरण डाले नहीं जल स्वच्छ हो पाया,
उन्हें भी गर्व था है वध किया तो परिणाम है आया।

चरण डाला ऋषि मुनियों ने बड़े ज्ञानी महाज्ञानी,
किंतु न स्वच्छ हो पाया स्वयं था प्रेम का पानी।
अंततः मात शबरी से कहा माँ तुम चरण डालो,
प्रेम की हो सरल गंगा जरा उद्धार कर डालो।

झिझक शब्दों में दिल मे राम रख चरण वहांँ डाले,
सरोवर स्वच्छ हो पाया गर्व ऋषियों के तोड़ डाले।
कहा त्यागो सभी अभिमान का झूठा दुशाला तुम,
हृदय को स्वच्छ कर अपने जपो प्रभु नाम माला तुम।
https://www.sahityarachana.com/2022/03/hindi-kavita-bhakt-ke-vash-mein-hain-bhagwan-gayatri-sharma-gunjan.html
साहित्य रचना ई पत्रिका में प्रकाशित।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

धूप छाँव सा जीवन

  खुशियों से भरा हो लाखों पल ,कहीं नैन नमी से युक्त रहे झरझर बरखा  जो बून्द पड़े , फिर भी अंगना हो अनल  तले नभचर  ख़ग दाना- दाना को ,अन्न नीर बिना जैसे तरसें विचरे नभः में पंखे लहरा , उन्मुक्त गगन से दूर चले जो क्षितीज दिखे पंखों के परे ,भानू किरणों से तपता रहा अंकित जो करूँ दुःख का बादल ,चहुँ ओर घिरे पर भीग रहे ना उड़ पाया न ठहर सका, हर तरफ ही नीड़ तलाश रहा बेबसी के काले बादलों ने ,सपनों की उड़ानें रद्द कर दी चंचल ऋतुओं का क्या कहने,बेवक्त मिजाज बदल बैठे बेमानी लगे सावन भी उसे ,वो मयूर नहीं जो थिरक सके पंखें भीगी नम नैन हुए, किस ओर दिशा में नीड़ बसे। गायत्री शर्मा

अध्यात्म एक रहस्य

  अध्यात्म एक रहस्य अध्यात्म रहस्य अति गूढ़ है,अपनी मति से जान जितनी आंतरिक यात्रा, उतनी ही पहचान अध्यात्म अलौकिक ज्ञान है ,विज्ञान फेल हो जाय स्वांसों की  इस डोर को , पकड़ सके ना कोय साधना के आकाश में प्राण-अपान के बीच योगी साधक ,साधिका ,साधे प्राण की डोर स्वेच्छा मृत्यु सहज योग, काल खड़ा जब पास काल के धावा बोलते , योगी हो लवलीन जल समाधि राम लें लक्ष्मण सरयू आये वाणशैया पर लेटे ही भीष्मपितामह जाये विवेकानंद समाधि में प्राण साध जग छोड़े गुरु मिले सम परमहँस , सहज योग तब होय अध्यात्म सहज क्रिया-कर्म, तंत्र-मंत्र ना जान भूत-प्रेत ,सब देवता , मोक्ष तत्व से दूर मानव का तन दुर्लभ है , मिले ना बारम्बार टूटा हुआ पत्ता नहीं , कभी शाख पर आये लाख़ 84 जन्म  है ,  जीव काल  का  ग्रास आत्मज्ञान जब तक नहीं, नर ना तरे भव पार।।

Deep pain पीड़ा

  पीङा क्या है ?क्या यह मात्र  आभास है जो हमें प्रतीत होता है यह किस प्रकार का एहसास होता है जिसे हम महसूस करते  हैं जिसके उग्र स्वरुप में समाकर दिल रोता है ,आत्मा कराहती है एवं हमारे व्यवहार में परिवर्तन दीखता है चूंकि यह संभव है की इस दर्दनाक अनुभूति को कोई नहीं भूल सकता है जहन में कैद हो जाती हैं जिसका प्रभाव हम अपने नियमित जीवन में देखते हैं महसूस करते हैं।  पीङा एक सूक्ष्म प्रभाव है मन पर जो मानव को आहत करता है बारंबार मानव हृदय टूटता बिखरता और जुङता है एक सूक्ष्म प्रक्रिया के रूप में हमारे कल्पना में सोच में हर पल में समाहित होकर हमें वेदना से व्यथित करता जाता है क़ि हमारे नियमित कार्यशैली प्रभावित होती है। क्या कोई किसी शक्श के पीड़ा का अनुमान लगा सकता है? पर सवाल यह है कि कैसे ? यदि वह व्यक्ति स्वयं उस स्थिति से जूझ चूका हो वह बेहतर समझ सकता है परंतु आज के समय में किसी के पास इतना समय होगा किसी का दर्द साझा करने का! शा यद् नहीं। यदि हम विचार करें तो प्रश्न यह उठता  है कि पीङा क्या शारीरिक  होती है या केवल मात्र मानसिक ? जिसका आभास केवल जागृति में है य...