सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भावनाएँ उमङती हैं



 भावनाएँ उमङती हैं निश्छलता झलकती है

शायद किसी ने  करीब से देखा हो
भावनाओं के बदलते रूप को
यह सच है कि-भावनाएँ उमङती हैं

माँ के लिए बेटे का प्यार जीवन भर एक समान रहता है
बेटे के लिए माँ की अहमियत धीरे धीरे कम हो जाती है
 तब भावनाएँ उमङती हैं माँ की ममता का निरादर करना
दिल में छल और जुबां पर मीठे शब्द इन सब बातो से अंजान
 एक माँ यह विश्वास लिए कि -उसका बेटा बुढापे का सहारा बनेगा

वह अपनी संपति बेटे को सौंप निश्चित ही बेफिक्र हो जाती है
तब भावनाएँ उमङती हैं वह मक्कार बेटा अपनी चालों से माँ को उलझाकर
 दो मीठी बातो से उसके दिल पर प्रहार करता है संपत्ति पर हक जताकर
घर से बेदखल कर देता है तब भावनाएँ उमङती हैं
दर दर की ठोकरें खाकर दर्द से कराहती वह माँ
अपने जिगर के टुकङे की नफरत साथ  लिए एकाकी जीवन जीती है
 वह कोई शिकायत नहीं करती उसका रोम रोम बेटे के लिए मंगल कामना करता है
तब भावनाएँ उमङती हैं जा बेटा तूँ अपनी दुनिया में खुश रहना यह कहकर
वह अंतिम सांस लेती है और बेटे को आशीष देती है तब भावनाएँ उमङती हैं

बेटे के हर कृत्य को एक माँ नादानी समझ माफ करती है
कितना बङा दिल है माँ का उस ममता की मूरत को
 सताने वाले क्या कभी सुकून से जी पाएंगे??
 परंतु वह देवी सी माँ इस संसार से अपना फर्ज अदा कर
चल बसती है तब भावनाएँ उमङती है
 निश्छलता झलकती है

गायत्री शर्मा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

धूप छाँव सा जीवन

  खुशियों से भरा हो लाखों पल ,कहीं नैन नमी से युक्त रहे झरझर बरखा  जो बून्द पड़े , फिर भी अंगना हो अनल  तले नभचर  ख़ग दाना- दाना को ,अन्न नीर बिना जैसे तरसें विचरे नभः में पंखे लहरा , उन्मुक्त गगन से दूर चले जो क्षितीज दिखे पंखों के परे ,भानू किरणों से तपता रहा अंकित जो करूँ दुःख का बादल ,चहुँ ओर घिरे पर भीग रहे ना उड़ पाया न ठहर सका, हर तरफ ही नीड़ तलाश रहा बेबसी के काले बादलों ने ,सपनों की उड़ानें रद्द कर दी चंचल ऋतुओं का क्या कहने,बेवक्त मिजाज बदल बैठे बेमानी लगे सावन भी उसे ,वो मयूर नहीं जो थिरक सके पंखें भीगी नम नैन हुए, किस ओर दिशा में नीड़ बसे। गायत्री शर्मा

अध्यात्म एक रहस्य

  अध्यात्म एक रहस्य अध्यात्म रहस्य अति गूढ़ है,अपनी मति से जान जितनी आंतरिक यात्रा, उतनी ही पहचान अध्यात्म अलौकिक ज्ञान है ,विज्ञान फेल हो जाय स्वांसों की  इस डोर को , पकड़ सके ना कोय साधना के आकाश में प्राण-अपान के बीच योगी साधक ,साधिका ,साधे प्राण की डोर स्वेच्छा मृत्यु सहज योग, काल खड़ा जब पास काल के धावा बोलते , योगी हो लवलीन जल समाधि राम लें लक्ष्मण सरयू आये वाणशैया पर लेटे ही भीष्मपितामह जाये विवेकानंद समाधि में प्राण साध जग छोड़े गुरु मिले सम परमहँस , सहज योग तब होय अध्यात्म सहज क्रिया-कर्म, तंत्र-मंत्र ना जान भूत-प्रेत ,सब देवता , मोक्ष तत्व से दूर मानव का तन दुर्लभ है , मिले ना बारम्बार टूटा हुआ पत्ता नहीं , कभी शाख पर आये लाख़ 84 जन्म  है ,  जीव काल  का  ग्रास आत्मज्ञान जब तक नहीं, नर ना तरे भव पार।।

Deep pain पीड़ा

  पीङा क्या है ?क्या यह मात्र  आभास है जो हमें प्रतीत होता है यह किस प्रकार का एहसास होता है जिसे हम महसूस करते  हैं जिसके उग्र स्वरुप में समाकर दिल रोता है ,आत्मा कराहती है एवं हमारे व्यवहार में परिवर्तन दीखता है चूंकि यह संभव है की इस दर्दनाक अनुभूति को कोई नहीं भूल सकता है जहन में कैद हो जाती हैं जिसका प्रभाव हम अपने नियमित जीवन में देखते हैं महसूस करते हैं।  पीङा एक सूक्ष्म प्रभाव है मन पर जो मानव को आहत करता है बारंबार मानव हृदय टूटता बिखरता और जुङता है एक सूक्ष्म प्रक्रिया के रूप में हमारे कल्पना में सोच में हर पल में समाहित होकर हमें वेदना से व्यथित करता जाता है क़ि हमारे नियमित कार्यशैली प्रभावित होती है। क्या कोई किसी शक्श के पीड़ा का अनुमान लगा सकता है? पर सवाल यह है कि कैसे ? यदि वह व्यक्ति स्वयं उस स्थिति से जूझ चूका हो वह बेहतर समझ सकता है परंतु आज के समय में किसी के पास इतना समय होगा किसी का दर्द साझा करने का! शा यद् नहीं। यदि हम विचार करें तो प्रश्न यह उठता  है कि पीङा क्या शारीरिक  होती है या केवल मात्र मानसिक ? जिसका आभास केवल जागृति में है य...