सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सीता का पत्नीधर्म और राम का राजधर्म (एक मूल्यांकन)

 



राम और सीता धर्म की मूर्ति थे यह तो पूरी अयोध्या और रघुकुल में विख्यात था। । प्रश्न यह है कि रामराज्य जैसी सुंदर अयोध्या नगरी में  मंगल ही मंगल होगा तो फिर मानव लीला का  मायने क्या रह जायेगा ? कुछ तो अमंगल भी हो ! सुख है तो दुःख भी हो! यदि '  नर लीला है प्रभु का,  तो अज्ञानियों के लिए प्रभु की लीला जिज्ञासा का विषय भी तो बने । तभी तो ब्रम्हा की रचना सार्थक होगी! 

इसलिए कहा गया है मानव तन कर्म करने के लिए है। और  सूक्ष्म शरीर मे आप क्या कर्म करेंगे सोचिये? 

उस शरीर मे तो कोई पाप पुण्य बनता नहीं है केवल भोग भोगने की सामर्थ्य होगी इससे ज्यादा कुछ नहीं! भोग कर्मों का ही तो होगा अब आपके कर्म अच्छे हैं या बुरे आपका मन ही दर्पण है "! कोई और तो नहीं जान सकता। 


तो प्रभु की लीला में एक और कड़ी आती है । सीता पर लांछन क्यों लगा ?

जब अयोध्या में दीपावली मनाई गई तो नगरवासी आनन्द विभोर हुए , समय अच्छा व्यतीत हो रहा होता है। 

 राम ने 5 साल के लिए प्रजा से लगान वसूलने पर रोक लगा दी और जनता में सोने की मुद्राएँ  बांटने का आदेश दिया। 

कुछ समय पश्चात अयोध्या में अब महारानियों के गोदभराई का भी शुभ अवसर आता है ।  इस हर्ष के बीच विषाद की पीड़ा सिर्फ सीता -राम ही जानते थे । क्योंकि

प्रभु का यह मानवीय रूप अज्ञानियों के लिए प्रश्नवाचकरूप है और ब्रम्हज्ञानी  व्यक्ति के लिए आनन्ददायी है

जिस प्रकार शिव जी ने राम की हर लीला को  देखकर आनंदित स्वर में राम का यश गान ही  किआ । और अपने भाग्य की सराहना की ।यह तो कोई बिरला भक्त ही समझ सकता है । 

वस्तुतः राम ने प्रजा में उनके खिलाफ विरोध के स्वर सुने थे और सीता ने अपने त्यागने की बात दासी से  सुना था । 

सीता जी को बुरा इस बात का नही लगा कि दासी ने बताया।  बुरा इसलिए लगा कि  रघुवीर ने खुद क्यों नहीं बताया ? 


तब सीता के प्रश्न का प्रभु ने उत्तर दिया..." सीते! ... मैं तुम्हे खुद से दूर नहीं कर सकता और इसलिए नहीं बताया कि तुम दुःखी ना हो जाओ!

सीता ने उत्तर दिया..." रघुवीर ! .... क्या आप मुझे इतना ही जानते हैं मैं आपकी होकर भी आपकी नहीं हूँ , पराई होकर भी पराई नहीं हूँ । फिर क्या हूँ मैं?? 

सीता ने अपने फर्ज याद दिलाये कि प्रजा में विरोधी आवाज हमारे कुल के गौरव को दाग़दार कर देगा यह मुझे मंजूर नहीं प्रभु !

राजरानी के रूप में प्रजा मेरे पुत्र पुत्री के समान है  और उनका ध्यान रखना राजा-रानी के लिए निजी जीवन से कहीं बढ़कर है । 

सीता ने अपनी माता से सुने राजधर्म की बातों को प्रभु राम को भी याद दिलाया कि......

जिस प्रकार भोलेनाथ सभी सुख त्यागकर एक योगी की भांति लीन रहते हैं उसी प्रकार एक राजा को निजी जीवन के सुखों को त्यागना पड़ता है  

खासतौर पर तब, जब राजा के सामने परिवार और प्रजा के प्रथम चयन की बात आये तो उसे प्रजा को ही प्रथम स्थान देना पड़ता है । इसलिए प्रभु ..."

रघुकुल की रक्षा के लिए मेरे प्राण भी त्यागने पड़े तो मैं पीछे नही हटूंगी "!

सीता के इन कथनों को सुनकर प्रभु व्याकुल हो उठे हालांकि नर लीला में उनका यह व्यवहार सामान्य मानव की भांति उचित था ।

प्रभु ने फिर तर्क दिया कि सीते...! मैं जानता हूँ कि मेरे लिए तुमने वनवास चुना, मेरे साथ सुख दुख में समान भागीदार रही हो ! अपने कुल, खानदान  की लाज रखकर पूर्ण समर्पण भाव से सेवा की है ।

तब जानकी ने बीच मे ही रोककर उन्हें पुनः याद दिलाया ....."रघुवीर अब कोई प्रश्न नहीं उठता कि मैं अपने सुखः के लिए आपका अपमान होने दूँ  आपका अपमान मेरे लिए प्राणघातक है आपने ही कहा था कि एक रावण तो मारा गया अब दूसरा रावण मारना है ।और यह बात अब समझी कि अब समय आ गया है  लोभ, राजसुख़ भोग, राजसी ऐश्वर्य , सुखः आदि  को  भूलकर मर्यादा स्थापित करके बुराई के रावण का अंत करना है ।


इस प्रकार सीता जी ने सभी भोगों का त्याग कर दिया ।

  सीता जी चाहती तो स्वेच्छा से राजभवन के सुख भोग सकती थीं किन्तु सीता साक्षात लक्ष्मीस्वरूपा थी यह उनकी मानवीय लीला आने वाले युगों के लिए आदर्श स्थापित करने के लिए थी

 यह प्रसंग हमे बताता है कि जब भी महिलायें  विपरीत परिस्थितियों से सामना करें तो सीता समान सेवा , सहयोग , बलिदान से प्रेरित होकर एक नए आदर्श के मानदण्ड स्थापित करके मानव जाति को उत्कृष्टता की ओर ले जाएँ । 

यही गुण पुरुषों को राम से सीखना चाहिए कि स्त्री को सम्पूर्ण अधिकार दे उसे बराबरी का हक दे और ससुराल पक्ष की तरफ से पूर्ण प्रेम दें तथा धर्म की रक्षा के लिए कुल के गौरव के लिए समय आने पर पीछे ना हटे और समान रूप से हर सुख दुख में पुरुष अपनी भार्या का सहभागी बने।  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

धूप छाँव सा जीवन

  खुशियों से भरा हो लाखों पल ,कहीं नैन नमी से युक्त रहे झरझर बरखा  जो बून्द पड़े , फिर भी अंगना हो अनल  तले नभचर  ख़ग दाना- दाना को ,अन्न नीर बिना जैसे तरसें विचरे नभः में पंखे लहरा , उन्मुक्त गगन से दूर चले जो क्षितीज दिखे पंखों के परे ,भानू किरणों से तपता रहा अंकित जो करूँ दुःख का बादल ,चहुँ ओर घिरे पर भीग रहे ना उड़ पाया न ठहर सका, हर तरफ ही नीड़ तलाश रहा बेबसी के काले बादलों ने ,सपनों की उड़ानें रद्द कर दी चंचल ऋतुओं का क्या कहने,बेवक्त मिजाज बदल बैठे बेमानी लगे सावन भी उसे ,वो मयूर नहीं जो थिरक सके पंखें भीगी नम नैन हुए, किस ओर दिशा में नीड़ बसे। गायत्री शर्मा

अध्यात्म एक रहस्य

  अध्यात्म एक रहस्य अध्यात्म रहस्य अति गूढ़ है,अपनी मति से जान जितनी आंतरिक यात्रा, उतनी ही पहचान अध्यात्म अलौकिक ज्ञान है ,विज्ञान फेल हो जाय स्वांसों की  इस डोर को , पकड़ सके ना कोय साधना के आकाश में प्राण-अपान के बीच योगी साधक ,साधिका ,साधे प्राण की डोर स्वेच्छा मृत्यु सहज योग, काल खड़ा जब पास काल के धावा बोलते , योगी हो लवलीन जल समाधि राम लें लक्ष्मण सरयू आये वाणशैया पर लेटे ही भीष्मपितामह जाये विवेकानंद समाधि में प्राण साध जग छोड़े गुरु मिले सम परमहँस , सहज योग तब होय अध्यात्म सहज क्रिया-कर्म, तंत्र-मंत्र ना जान भूत-प्रेत ,सब देवता , मोक्ष तत्व से दूर मानव का तन दुर्लभ है , मिले ना बारम्बार टूटा हुआ पत्ता नहीं , कभी शाख पर आये लाख़ 84 जन्म  है ,  जीव काल  का  ग्रास आत्मज्ञान जब तक नहीं, नर ना तरे भव पार।।

Deep pain पीड़ा

  पीङा क्या है ?क्या यह मात्र  आभास है जो हमें प्रतीत होता है यह किस प्रकार का एहसास होता है जिसे हम महसूस करते  हैं जिसके उग्र स्वरुप में समाकर दिल रोता है ,आत्मा कराहती है एवं हमारे व्यवहार में परिवर्तन दीखता है चूंकि यह संभव है की इस दर्दनाक अनुभूति को कोई नहीं भूल सकता है जहन में कैद हो जाती हैं जिसका प्रभाव हम अपने नियमित जीवन में देखते हैं महसूस करते हैं।  पीङा एक सूक्ष्म प्रभाव है मन पर जो मानव को आहत करता है बारंबार मानव हृदय टूटता बिखरता और जुङता है एक सूक्ष्म प्रक्रिया के रूप में हमारे कल्पना में सोच में हर पल में समाहित होकर हमें वेदना से व्यथित करता जाता है क़ि हमारे नियमित कार्यशैली प्रभावित होती है। क्या कोई किसी शक्श के पीड़ा का अनुमान लगा सकता है? पर सवाल यह है कि कैसे ? यदि वह व्यक्ति स्वयं उस स्थिति से जूझ चूका हो वह बेहतर समझ सकता है परंतु आज के समय में किसी के पास इतना समय होगा किसी का दर्द साझा करने का! शा यद् नहीं। यदि हम विचार करें तो प्रश्न यह उठता  है कि पीङा क्या शारीरिक  होती है या केवल मात्र मानसिक ? जिसका आभास केवल जागृति में है य...