सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हनुमान की प्रेम भक्ति

 



रामायण में प्रसंग आता है कि एक बार माता सीता  सुहाग की निशानी सिंदूर लगते हुए नजर आईं । जैसे ही हनुमान ने यह दृश्य देखा तो मन मे एक अबोध बालक की तरह जिज्ञासा हुई कि  पता लगाया जाए कि  माता सिंदूर क्यो लगाती हैं ?

अब उत्सुकतावश हनुमान ने प्रश्न किआ कि मां "आप हर रोज अपनी मांग में सिंदूर क्यों लगाती हैं .."!

हनुमान के इस प्रश्न से माता को हंसी आई और वो मुस्कुराते हुए बोलीं कि " पुत्र मैं सिंदूर इसलिए लगाती हूँ क्योंकि इससे प्रभु श्री राम प्रसन्न होते हैं और उनकी लम्बी उम्र बढ़ती है । 

ज्यों ही हनुमान ने यह जाना कि प्रभु प्रसन्न होते हैं तुरन्त उन्होंने कहा कि अगर मैं पूरे शरीर मे सिंदूर लगा लूं तो क्या प्रभु मुझसे भी प्रसन्न होंगे माता "! 

हनुमान को माता ने तुरंत जवाब दिया क्यों नहीं पुत्र ...." लेकिन तुम सिंदूर लगाओगे  ??

तो हनुमान ने कहा कि माता मैं अपने प्रभु को प्रसन्न करने के लिए सिंदूर जरूर लगाऊंगा। 

अगले दिन सभा पुनः आयोजित होती है । 

सीता - राम की जोड़ी पहले  राजसभा में हजारों कामदेवों को लजा देने वाली  भव्य और मनमोहक लग रही थी।  राजदरबार में किसी आवश्यक विषय पर मशविरा किआ जा रहा था । 

इतने में हनुमान राजसभा में पधारे प्रभु को  निहारते हुए हाथ जोड़कर प्रभु के समीप बढ़ते गए ।

हनुमान का यह लाल रूप  देखकर दरबारी सहित लक्ष्मण, भरत , शत्रुघन हंस पड़े । 

हनुमान को अपने मान सम्मान का कोई  लाज नही रहा क्योंकि उन्होंने प्रभु की भक्ति पाई। 

जब प्रभु श्री राम ने हनुमान से प्रश्न किआ कि  हनुमान तुम इस तरह रूप बनाये राजसभा में .... कोई खास बात??

तो हनुमान ने कहा " जी प्रभु  जब मैंने माता सीता को सिंदूर  लगाते देख  प्रश्न  किआ कि वो सिंदूर क्यों लगाती  हैं तो माता ने कहा कि इससे आपकी उम्र बढ़ती है और आप प्रसन्न होते है " तो प्रभु मुझपर आप अनुग्रहित हों ! 

हनुमान की बात सुनकर  राजसभा में उपस्थित लोग भावविभोर हो गए और हनुमान की  भक्ति की सराहना करने लगे।  

प्रभु राम ने भक्त शिरोमणि  की उपाधि प्रदान की और आशीर्वाद दिया कि मंगलवार के  दिन तुमने मुझे प्रसन्न किआ है ।  जो भी मनुष्य मंगलवार को तुम्हे सिंदूर चढ़ाएगा या सिंदूर चढ़ाने में मदद करेगा उसकी हर इच्छा पूरी होगी और मेरा स्नेह और प्रेम उसे प्राप्त होगा ।

हनुमान प्रभु के आशीर्वाद से अनुग्रहित हुए और इसलिए मंगलवार को लाल रंग चढ़ाया जाता है। 

कहते हैं कि भक्ति और पागलपन में कोई अंतर नहीं होता हैं यह सत्य है इसलिये भक्त और भक्ति दोनो ही प्रभु को प्रिय हैं ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

धूप छाँव सा जीवन

  खुशियों से भरा हो लाखों पल ,कहीं नैन नमी से युक्त रहे झरझर बरखा  जो बून्द पड़े , फिर भी अंगना हो अनल  तले नभचर  ख़ग दाना- दाना को ,अन्न नीर बिना जैसे तरसें विचरे नभः में पंखे लहरा , उन्मुक्त गगन से दूर चले जो क्षितीज दिखे पंखों के परे ,भानू किरणों से तपता रहा अंकित जो करूँ दुःख का बादल ,चहुँ ओर घिरे पर भीग रहे ना उड़ पाया न ठहर सका, हर तरफ ही नीड़ तलाश रहा बेबसी के काले बादलों ने ,सपनों की उड़ानें रद्द कर दी चंचल ऋतुओं का क्या कहने,बेवक्त मिजाज बदल बैठे बेमानी लगे सावन भी उसे ,वो मयूर नहीं जो थिरक सके पंखें भीगी नम नैन हुए, किस ओर दिशा में नीड़ बसे। गायत्री शर्मा

अध्यात्म एक रहस्य

  अध्यात्म एक रहस्य अध्यात्म रहस्य अति गूढ़ है,अपनी मति से जान जितनी आंतरिक यात्रा, उतनी ही पहचान अध्यात्म अलौकिक ज्ञान है ,विज्ञान फेल हो जाय स्वांसों की  इस डोर को , पकड़ सके ना कोय साधना के आकाश में प्राण-अपान के बीच योगी साधक ,साधिका ,साधे प्राण की डोर स्वेच्छा मृत्यु सहज योग, काल खड़ा जब पास काल के धावा बोलते , योगी हो लवलीन जल समाधि राम लें लक्ष्मण सरयू आये वाणशैया पर लेटे ही भीष्मपितामह जाये विवेकानंद समाधि में प्राण साध जग छोड़े गुरु मिले सम परमहँस , सहज योग तब होय अध्यात्म सहज क्रिया-कर्म, तंत्र-मंत्र ना जान भूत-प्रेत ,सब देवता , मोक्ष तत्व से दूर मानव का तन दुर्लभ है , मिले ना बारम्बार टूटा हुआ पत्ता नहीं , कभी शाख पर आये लाख़ 84 जन्म  है ,  जीव काल  का  ग्रास आत्मज्ञान जब तक नहीं, नर ना तरे भव पार।।

Deep pain पीड़ा

  पीङा क्या है ?क्या यह मात्र  आभास है जो हमें प्रतीत होता है यह किस प्रकार का एहसास होता है जिसे हम महसूस करते  हैं जिसके उग्र स्वरुप में समाकर दिल रोता है ,आत्मा कराहती है एवं हमारे व्यवहार में परिवर्तन दीखता है चूंकि यह संभव है की इस दर्दनाक अनुभूति को कोई नहीं भूल सकता है जहन में कैद हो जाती हैं जिसका प्रभाव हम अपने नियमित जीवन में देखते हैं महसूस करते हैं।  पीङा एक सूक्ष्म प्रभाव है मन पर जो मानव को आहत करता है बारंबार मानव हृदय टूटता बिखरता और जुङता है एक सूक्ष्म प्रक्रिया के रूप में हमारे कल्पना में सोच में हर पल में समाहित होकर हमें वेदना से व्यथित करता जाता है क़ि हमारे नियमित कार्यशैली प्रभावित होती है। क्या कोई किसी शक्श के पीड़ा का अनुमान लगा सकता है? पर सवाल यह है कि कैसे ? यदि वह व्यक्ति स्वयं उस स्थिति से जूझ चूका हो वह बेहतर समझ सकता है परंतु आज के समय में किसी के पास इतना समय होगा किसी का दर्द साझा करने का! शा यद् नहीं। यदि हम विचार करें तो प्रश्न यह उठता  है कि पीङा क्या शारीरिक  होती है या केवल मात्र मानसिक ? जिसका आभास केवल जागृति में है य...