सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जनमाष्टमी गीत

आनंद छायो आयो  कृष्ण लाला
मानवता का संदेश लाया
धर्म ध्वजा को उसने  फहराया
आनंद छायो........
लीलाएं उसकी देखे ये जमाना
आत्मज्ञान का तोहफा लाया
अपनी लीलाओं से जब को नचाया
आनंद छायो........
दर्शन उसका दुख भी नसाया
खुशियों की वह सौगात लाया
आगमन उसका बड़ा ही सुहाना
आनद छायो..........
लौकिक प्रेम से  अनन्त निराला
ज्ञान पुष्प का बाँटनहारा
निश्चय उसका हो जग कल्याण
आनंद छायो........

टिप्पणियाँ