कर जोड़ प्रणाम नमन तुझको
ईश्वर, सर्वेश्वर प्राण हो तुम
जग के कर्ता संचालक हो
सूंदर वसुधा श्रृंगार हो तुम
नभः जल थल जीवन प्राण हो तुम
हर प्राणी का विश्वास हो तुम
तुझमे है समाहित अनेकानेक
सूक्ष्म अति सूक्ष्म ब्रम्हांड सभी
करुणा ममता आनंदघन हो
माया मोहिनी अलंकृत हो तुम
अक्षर अक्षर जुड़ शब्द बने
हर शब्द ध्वनि से पार हो तुम
अपरंपार हे जगदीश्वर
करुणामय जगत प्रजापति हो
ईश्वर, सर्वेश्वर प्राण हो तुम
जग के कर्ता संचालक हो
सूंदर वसुधा श्रृंगार हो तुम
नभः जल थल जीवन प्राण हो तुम
हर प्राणी का विश्वास हो तुम
तुझमे है समाहित अनेकानेक
सूक्ष्म अति सूक्ष्म ब्रम्हांड सभी
करुणा ममता आनंदघन हो
माया मोहिनी अलंकृत हो तुम
अक्षर अक्षर जुड़ शब्द बने
हर शब्द ध्वनि से पार हो तुम
अपरंपार हे जगदीश्वर
करुणामय जगत प्रजापति हो
पालनकर्ता विष्णुरूपम,
शिव शम्भू कृपालु हे सर्वेश्वर
बारंबार प्रणाम प्रभु
करबद्ध विनय स्वीकार करो
माया ममता दुःख सुख पीड़ा से
मोहिनी जग जाल जंजाल हरो
ख्वाहिश मेरी हर शून्य रहे
दुःख के साम्राज्य से मुक्त करो
जीवन का मतलब क्या जानूँ
मतलब का ये संसार तेरा
अनंत अनादि अजन्मा तुम
मेरा शून्य सा जीवन पूर्ण करो
बारंबार प्रणाम प्रभु
करबद्ध विनय स्वीकार करो
माया ममता दुःख सुख पीड़ा से
मोहिनी जग जाल जंजाल हरो
ख्वाहिश मेरी हर शून्य रहे
दुःख के साम्राज्य से मुक्त करो
जीवन का मतलब क्या जानूँ
मतलब का ये संसार तेरा
अनंत अनादि अजन्मा तुम
मेरा शून्य सा जीवन पूर्ण करो
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें